Get App

Budget 2020: इनकम टैक्स घटता है तो इन शेयरों को होगा फायदा

बाजार उम्मीद कर रहा है कि फिस्कल डेफेसिट बढ़ने के बावजूद सरकार इनकम टैक्स में कमी करते हुए टैक्सपेयर्स को राहत देगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2020 पर 11:09 AM
Budget 2020: इनकम टैक्स घटता है तो इन शेयरों को होगा फायदा

इकोनॉमिक स्लोडाउन (Economic Slowdown) खत्म करने की जब भी बात होती है तो फोकस कंजम्प्शन बढ़ाने पर रहता है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस बार बजट में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण अगर पर्सनल टैक्स में छूट बढ़ाती हैं तो इससे उपभोग बढ़ाया जा सकेगा। 

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सरकार पर्सनल टैक्स घटाने की सिफारिशों पर गौर कर रही है। हालांकि मुश्किल यह है कि सरकार की हालत फिस्कल डेफेसिट के मोर्चे पर भी टाइट है। लिहाजा पर्सनल टैक्स में कटौती के चांस बहुत ज्यादा नहीं है।

यस सिक्योरिटीज के सीनियर प्रेसिडेंट और रिसर्च हेड (इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज) अमर अंबानी का कहना है, "सरकार LTCG, STCG, STT, DTT या सुपर रिच टैक्स में कोई बदलाव नहीं केरगी। यहां तक कि पर्सनल टैक्स के मोर्चे पर भी बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।"

बाजार उम्मीद कर रहा है कि फिस्कल डेफेसिट बढ़ने के बावजूद सरकार इनकम टैक्स में कमी करते हुए टैक्सपेयर्स को राहत देगी। अगर ऐसा होता है तो MNC, IT, ऑटो, मेटल्स, ऑयल एंड गैस जैसी हाई डिविडेंड वाली कंपनियों को फायदा होगा।

अगर सरकार पर्सनल टैक्स कम करती है तो लोगों के पास खर्च करने लायक रकम बढ़ेगी। इससे प्राइवेट कंजम्प्शन और दोपहिया गाड़ियों की बिक्री बढ़ेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनकम टैक्स में कमी से ऑटो और कंज्यूमर सेक्टर की कंपनियों को फायदा होगा।

बाजार के जानकारों का कहना है कि टैक्स में कटौती से लॉन्ग टर्म में रियल एस्टेट पर भी इसका सकारात्मक असर होगा। इसका फायदा DLF, गोदरेज प्रॉपर्टीज, प्रेस्टीज एस्टेटस ओबरॉय रियल्टी, ब्रिगेड एंटरप्राइज और आशियाना हाउसिंग को हो सकता है। शेयरखान का कहना है कि कजारिया सेरेमिक्स, सेंचुरी प्लाइबोर्ड्स, एस्ट्रल पोली टेक्नीक और सुप्रीम इंडस्ट्रीज को भी फायदा होगा।

क्या कहना है मार्केट एक्सपर्ट्स का?

एक्सपर्ट : विकास जैन, सीनियर रिसर्च एनालिस्टस, रिलायंस सिक्योरिटीज

अशोक लीलैंड (Ashok Leyland)       टारगेट- 111 रुपए,
हीरो मोटोकॉर्प Hero Motocorp)        टारगेट- 3,000 रुपए
मैरिको (Marico)                             टारगेट-  400 रुपए
इमामी (Emami)                             टारगेट- 400 रुपए,
इंडियन होटल्स (Indian Hotels)        टारगेट- 165 रुपए
 
एक्सपर्ट :  अमित गुप्ता, को-फाउंडर और CEO-ट्रेडिंगबेल्स

PVR                                                           टारगेट- 2,500 रुपए
आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion) टारगेट- 300 रुपए
VIP इंडस्ट्रीज                                               टारगेट- 570 रुपए,
इंडियन होटल्स (Indian Hotels)                     टारगेट- 180 रुपए

एक्सपर्ट : श्रीकांत चौहान, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, इक्विटी टेक्निकल रिसर्च, कोटक सिक्योरिटीज

बजाज कंज्यूमर केयर (Bajaj Consumer Care) टारगेट- 350 रुपए
कोलगेट पामोलिव                                            टारगेट - 1,700 रुपए
मैरिको                                                           टारगेट: 385
यूनाइटेड ब्रुवरीज                                              टारगेट- 1,400 रुपए

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें