Budget 2020। बजट में सिर्फ दो दिनों बाकी हैं और बाजार में उतारचढ़ाव बढ़ रहा है। बजट से पहले इस हफ्ते के शुरुआती दो दिनों में बाजार गिरा। हालांकि बुधवार को बाजार में कुछ मजबूती आई। गुरुवार को जनवरी के फ्यूचर ऑप्शन (F&O) की एक्सपायरी है। लिहाजा आज ही बाजार में उतारचढ़ाव रह सकता है। बाजार के जानकारों का कहना है कि बजट से अगर निराशा होती है तो निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर सकते हैं।
कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी टेक्निकल रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्रीकांत चौहान ने कहा, "बजट को लेकर इसबार उम्मीद बहुत ज्यादा है। ऐसे में अगर बजट में कुछ खास ऐलान नहीं होते हैं तो बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मेरे हिसाब से बाजार में अगर तेजी आई तो वह 3-4 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी। लेकिन गिरावट का असर गहरा हो सकता है।"
उन्होंने कहा कि निवेशकों की स्ट्रैटेजी हर बड़ी गिरावट पर निवेश करने की होनी चाहिए।
मार्केट के हिसाब से देखें तो शेयरों पर LTCG की होल्डिंग पीरियड 12 महीने से बढ़ाकर 24 महीने कर सकती है। इसके साथ ही इनकम टैक्स में कटौती से निवेशकों का उत्साह बढ़ेगा।
टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट की सीमा 1.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए कर दिया जाए। पिछले 6 साल से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ रियल एस्टेट, ऑटो और इंश्योरेंस सेक्टर के लिए सरकार बजट में कुछ राहत देने का ऐलान कर सकती है। सरकार फिस्कल डेफेसिट पर काबू पाने की भी कोशिश कर सकती है।
ICICIdirect.com के टेक्निकल हेड धर्मेश शाह ने मनीकंट्रोल को बताया, "अभी जरूरत कंजम्प्शन बढ़ाने की है। इनवेस्टमेंट साइकल को दुरुस्त करने और रोजगार देने की जरूरत है। फिस्कल ईयर 2020 में GDP की ग्रोथ 5 फीसदी से कम रह सकती है। लिहाजा अभी सरकार का फोकस कंजम्प्शन, रोजगार और इकोनॉमिक ग्रोथ में सुधार करने पर होगा।"
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
