Get App

बजट 2021: पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.50 रुपए और डीजल पर 4 रुपए का कृषि सेस लगा

हालांकि फिललाएग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) का भार आम आदमी पर नहीं डाला जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2021 पर 2:39 PM
बजट 2021: पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.50 रुपए और डीजल पर 4 रुपए का कृषि सेस लगा

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट में पेट्रोल और डीजल पर एग्रीकल्चर सेस लगाने का प्रस्ताव रखा है। वित्त मंत्री ने पेट्रोल पर 2.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से सेस लगाने का ऐलान कियाहै।

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा, "मैं  कुछ चीजों पर एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाने का प्रस्ताव करती हूं।" पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं। ऐसे में सेस लगने से अगर कीमतें बढ़ती हैं तो आम आदमी का बोझ और बढ़ सकता है। हालांकि अभी लगे कृषि सेस का भार आम आदमी पर नहीं डाला जाएगा।

क्या है आज का रेट?

दिल्ली में आज 1 फरवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल कल के भाव 86.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल कल के भाव 76.48 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 92.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 83.30 रुपये प्रति लीटर हैं। 

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 87.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.08 रुपये प्रति लीटर हैं।  

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 88.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.71 रुपये प्रति लीटर हैं।   

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 89.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.10 रुपये प्रति लीटर हैं।

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें