कोरोना के मुफ्त वैक्सीनेशन कार्यक्रम को देश भर में अंजाम देने के लिए सरकार बजट में इनकम टैक्स पर सेस या सरचार्ज लगा सकती है। हालांकि ये बढ़ोतरी महज 0.5% हो सकती है।
मुफ्त वैक्सीनेशन पर खर्च की भरपाई के लिए सरकार कदम उठा सकती है। जिसके चलते बजट में कोविड सेस लगाने का एलान संभव है। बजट में सरचार्ज बढ़ाने का भी एलान हो सकता है। बता दें कि मौजूदा सेस, सरचार्ज में 0.5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।
गौरतलब हो कि अभी इनकम टैक्स पर 4% हेल्थ, एजुकेशन सेस है जबकि 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक कमाई पर 10% सरचार्ज देना होता है। वहीं 1 करोड़ रुपये से ऊपर आय पर 15% सरचार्ज चुकाना होता है। कॉरपोरेट टैक्स में 1-10 करोड़ रुपये की आय पर 7% सरचार्ज और 10 करोड़ रुपये से ऊपर की आय पर टैक्स का 12% सरचार्ज देना होता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
