Get App

Budget 2021: FY 2022 में 22.17 लाख करोड़ रुपये टैक्स कलेक्शन का सरकार ने रखा लक्ष्य

वित्त वर्ष 2021 के लिए नेट टैक्स रेवेन्यू का संशोधित अनुमान 13 लाख करोड़ रुपये है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2021 पर 11:46 AM
Budget 2021: FY 2022 में 22.17 लाख करोड़ रुपये टैक्स कलेक्शन का सरकार ने रखा लक्ष्य

केंद्र सरकार ने आज पेश किए गए यूनियन बजट में वित्त वर्ष 2022 में कुल 22.17 लाख टैक्स जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस अवधि में केंद्र सरकार की टैक्स में होने वाली नेट आय से 15.45 फीसदी रहने का अनुमान किया गया है। बजट डॉक्यूमेंट्स में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2021 के लिए ग्रॉस रेवेन्यू कलेक्शन का संशोधित अनुमान 19 लाख करोड़ रुपये है। जबकि बजट में इसके 24.23 लाख रुपये रहने का अनुमान किया गया था।

वित्त वर्ष 2021 के लिए नेट टैक्स रेवेन्यू का संशोधित अनुमान 13 लाख करोड़ रुपये है। जबतकि इसका बजटीय अनुमान 16.35 लाख करोड़ रुपये था। कॉर्पोरेट टैक्स से इस अवधि में 5.47 लाख करोड़ रुपये कलेक्शन का अनुमान है। वहीं पर्सनल इनकम टैक्स से 5.61 करोड़ और GST से 6.3 लाख करोड़ रुपये टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य रखा गया है।
बता दें कि पिछले यानी 2020-21 के यूनियन बजट में वित्त मंत्री ने ग्रॉस टैक्स कलेक्शन 24.23 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान पेश किया गया था। हालांकि वित्त वर्ष 2020 के लिए ग्रॉस टैक्स कलेक्शन का संशोधित अनुमान 21.63 लाख करोड़ रुपये है। जो कि अपने बजटीय अनुमान से 2.98 लाख करोड़ रुपये कम है।

खास तौर पर कमजोर कर वसूली के चलते वर्तमान वित्त वर्ष के पहले 6 महीने में सरकार का वित्तीय घाटा बढ़कर 9.14 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो वार्षिक बजटीय अनुमान का 114.8 फीसदी है।

कोरोना वायरस के चलते देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के चलते वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान कर वसूली में गिरावट देखने को मिली। जुलाई 2020 में वित्तीय घाटे में अपने वार्षिक लक्ष्य को पार कर लिया। सरकार ने पिछले बजट में वित्त वर्ष 2021 के लिए 7.96 लाख करोड़ या GDP के 3.5 फीसदी के वित्तीय घाटे का लक्ष्य रखा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें