Get App

BUDGET 2021: जानिए बजट में कमोडिटी बाजार को क्या मिला

सोने-चांदी पर टैक्स 12.5 फीसदी से घटाकर10 फीसदी कर दिया गया है वहीं बजट में एग्री सेक्टर को भी बूस्टर देने की पूरी कोशिश की गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2021 पर 5:13 PM
BUDGET 2021: जानिए बजट में कमोडिटी बाजार को क्या मिला

बजट से कमोडिटी मार्केट में कहीं खुशी, कहीं गम का माहौल है। कोरोना संकट में भारी मुश्किल झेल रही ज्वेलरी सेक्टर को वित्त मंत्री ने थोड़ूी राहत दी है। सोने-चांदी पर टैक्स 12.5 फीसदी से घटाकर10 फीसदी कर दिया गया है वहीं बजट में एग्री सेक्टर को भी बूस्टर देने की पूरी कोशिश की गई है। लेकिन कई एग्री कमोडिटी, खासकर खाने के तेलों और दालों पर नया एग्री इंफ्रा सेस लगाया गया है, जिससे महंगाई की मार बढ़ने वाली है। आइए  जानते है बजट में कमोडिटी बाजार को क्या मिला?

ज्वेलरी सेक्टर को बूस्टर

1 फरवरी को पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने सोना-चांदी पर ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है। लेकिन Dore Bars पर 2.5 फीसदी का एग्री सेस लगा है। प्लेटिनम पर ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी पर दिया है। गोल्ड एक्सचेंज का रेगुलेटर SEBI होगा।

कहां कितना एग्री सेस

सोने पर 2.5 फीसदी का सेस लगाया गया है जबकि चांदी में भी 2.5 फीसदी का सेस लगाया है।

एग्री सेक्टर को क्या मिला

वित्त मंत्री ने एग्री सेक्टर के लिए FY22 के लिए फार्म क्रेडिट लक्ष्य 16.5 लाख करोड़ रुपये किए है। उन्होंने कहा कि  APMC को एग्री इंफ्रा फंड के दायरे में लाया जाएगा।  E-NAM के तहत 1000 नई मंडियां जुड़ेंगी। रूरल इंफ्रा के लिए 40,000 करोड़ का आवंटन होगा। माइक्रो एरिगेशन फंड के तहत 5000  करोड़ रुपये आवंटन का ऐलान किया है।  देश में 5 बड़े फिशिंग हब बनाए जाएंगे। मल्टीपरपज SEAWEED पार्क लगाए जाएंगे। वित्त मंत्री ने असम, बंगाल के टी वर्कस के लिए 1000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

कहां कितना एग्री सेस

पाम ऑयल: 17.5%
सोया तेल : 20%
सनफ्लावर: 20%
मसूर: 20%
चना: 50%
काबूली: 30%
मटर: 40%
कॉटन: 5%
सेब: 35%

कहां कितना एग्री सेस

पाम ऑयल: 17.5%
सोया तेल : 20%
सनफ्लावर: 20%
मसूर: 20%
चना: 50%
काबूली: 30%
मटर: 40%

कॉटन: 5%
सेब: 35%

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें