Get App

बजट 2021: इस साल आएगा LIC का IPO, दो सरकारी बैंकों में स्टेक कम करेगी सरकार

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार इस साल दो सरकारी बैंकों में अपना स्टेक कम करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2021 पर 3:37 PM
बजट 2021: इस साल आएगा LIC का IPO, दो सरकारी बैंकों में स्टेक कम करेगी सरकार

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा है कि सरकार इस साल दो सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी कम करने वाली है। इसके साथ ही इस साल सरकार सरकारी इंश्योरेंस कंपनी LIC का IPO लॉन्च करने की तैयारी में है।

LIC में हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार को कानून में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि जरूरी संशोधन का प्रस्ताव बजट सत्र में ही किया जाएगा।

मनीकंट्रोल ने पहले ही यह रिपोर्ट दी थी कि सरकार कोरोनावायरस  संक्रमण की वजह से LIC का IPO फिस्कल ईयर 2022 में ला सकतीहा। सरकार LIC में अपनी 25 फीसदी हिस्सेदारी कम करेगी। यह हिस्सेदारी कई चरणों में कम होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें