Get App

Budget 2021: महाराष्ट्र में तेजी से दौड़ेगी मेट्रो, दो प्रोजेक्ट के लिए 8 हजार करोड़ का प्रावधान

लोकसभा में बजट पढ़ते समय वित्तमंत्री ने देश के कई राज्यों के साथ ही महाराष्ट्र के संदर्भ में भी एक बड़ी घोषणा की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2021 पर 11:46 AM
Budget 2021: महाराष्ट्र में तेजी से दौड़ेगी मेट्रो, दो प्रोजेक्ट के लिए 8 हजार करोड़ का प्रावधान

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इस साल का आर्थिक बजट पेश किया। लोकसभा में बजट पढ़ते समय वित्तमंत्री ने देश के कई राज्यों के साथ ही महाराष्ट्र के संदर्भ में भी एक बड़ी घोषणा की है। उनकी इस घोषणा से महाराष्ट्र में चल रहे विविध मेट्रो प्रोजेक्ट्स को बूस्ट मिलने की उम्मीद है। निर्मला सीतारमण ने महाराष्ट्र के नागपुर में चल रहे मेट्रो के दूसरे चरण के लिए 5 हजार 976 करोड़ रुपये और नाशिक मेट्रो के लिए 2 हजार 92 करोड़ रुपये के प्रावधान किये जाने का एलान किया है।

बजट के वाचन के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि भविष्य में भारत में मेट्रो लाइट और मेट्रो नैनो टेक्नोलॉजी के आधार पर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली स्थापित किये जाने की घोषणा की है। देश के टू टीयर और वन टीयर शहरों के अगल-बगल के भागों के में मेट्रो का नेटवर्क तैयार किया जायेगा।

इसमें आज विशेष बात ये रही कि आरक्षित रखी गई विशेष निधि में महाराष्ट्र के दो शहरों का उल्लेख किया गया है। नागपुर के दूसरे चरण में मेट्रो का काम होगा और नाशिक में भी मेट्रो शुरू होने की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की है। नाशिक मेट्रो के लिए केंद्र सरकार द्वारा पहली बार निधि उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारने के लिए सरकार ने इस बार बजट में बड़ा प्रावधान किया है। वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य सेवा के सेक्टर के लिए 64180 करोड़ रुपये का एलान किया है। अगले 6 सालों तक स्वास्थ्य सेवा में विविध चरणों में सुधार किया जायेगा। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में स्वास्थ्य सेवा सुधार करने के लिए सरकार ने अगले 6 सालों के लिए प्लान तैयार किया है। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि इससे नेशनल हेल्थ मिशन को फायदा होगा। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें