Budget 2023-2024: केंद्र ने 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 में अपनी रिजनल एयर कनेक्टिविटी स्कीम (Regional Air Connectivity Scheme) के लिए बजटीय आवंटन बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके लिए बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को पेश किए गए 2023-24 के बजट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लिए 3,113.36 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें रेवेन्यू से 3,026.70 करोड़ रुपये और कैपिटल से 86.66 करोड़ रुपये शामिल हैं।
