Budget 2023: इंडस्ट्री के प्रतिनिधि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को बजट (Budget 2023) से पहले अपनी उम्मीदों के बारे में बता रहे हैं। सीतारमण अगले साल 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। प्रमुख उद्योग चैंबर CII ने अगले बजट को लेकर अपनी मांग के बारे में सरकार को बताया है। सीआईआई ने इनकम टैक्स रेट्स (Income Tax rates) को घटाने, गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से जुड़े नियमों को डिक्रिमनलाइज करने और कैपिटल गेंस टैक्स की दरों की समीक्षा की मांग की है। उद्योग चैंबर का कहना है कि जीएसटी से जुड़े कानूनों में पहले से पेनाल्टी के पर्याप्त प्रावधान शामिल हैं।
