Budget 2023: यूनियन बजट 2023 पेश होने में तीन दिन बचे हैं। इस बजट को लेकर जितनी उत्सुकता लोगों में है, उतनी शायद ही किसी बजट को लेकर रही होगी। टैक्सपेयर्स को टैक्स बेनेफिट बढ़ने की उम्मीद है। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोग होम लोन इंटरेस्ट पर डिडक्शन बढ़ने का अनुमान लगा रहा हैं। इंडस्ट्री को PLI स्कीम का दायरा बढ़ने की आस है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट 2023 पेश करेंगी। उन्हें लंबा बजट भाषण देने के लिए जाना जाता है। सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड उनके नाम है। पिछले यूनियन बजटों में वह कविता और मशहूर लेखकों के कोट्स का जिक्र करती रही हैं। आइए जानते हैं उन वित्तमंत्रियों के बारे में जिन्होंने अपने भाषण में कोट्स का इस्तेमाल किया था।
