Union Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का बजट पेश करने जा रही हैं। ये बजट मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा क्योंकि इसके बाद साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। अगले साल 2024 में मोदी सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी। यही कारण है कि सरकार से उम्मीद की जा रही है कि वह लोकलुभावन बजट पेश कर सकती है, जिसमें किसानों, सैलरी क्लास, मिडिल क्लास लोगों के लिए अहम घोषणाएं हो सकती है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में ये अहम ऐलान टैक्सपेयर्स आम लोगों के लिए कर सकती है।
