Get App

Budget 2023: इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और ग्रोथ पर बना रहेगा जोर, एक्सपर्ट्स से जानिए किन शेयरों में दिखेगा जोश

Budget 2023: नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया पर बढ़ते कर्ज को देखते हुए सड़कों के विकास पर सरकार का खर्च सपाट रह सकता है। वित्त वर्ष 2022 में NHAI का कर्ज वित्तवर्ष 2015 के लगभग 242 अरब रुपये से बढ़कर 3.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2023 पर 8:09 PM
Budget 2023: इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और ग्रोथ पर बना रहेगा जोर, एक्सपर्ट्स से जानिए किन शेयरों में दिखेगा जोश
बाजार जानकारों की नजर रोड मनीटाइजेशन स्कीम पर लगी हुई है। अगर इसको लेकर बजट में कोई ऐलान होता है तो ये बाजार के लिए काफी अहम होगा

Budget 2023: 1 फरवरी को आने वाले बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन सरकार के ग्रोथ को बढ़ावा देने को संकल्प पर आगे बढ़ती नजर आएंगी। आगामी बजट में सरकार मैन्यूफैक्चरिंग और इंफ्रा पर फोकस बनाए रखेगी। ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने अपने ग्राहकों को भेजे गए एक नोट में कहा है कि पिछले साल अधिकांश इंडस्ट्रियल कंपनियों के अर्निंग और ऑर्डर फ्लो में जोरदार बढ़त देखने को मिली थी। हालांकि 2023 में ऑर्डर फ्लो ग्रोथ में सुस्ती आ सकती है लेकिन इनका ऑपरेटिंग लीवरेज हमें सरप्राइज कर सकता है।

Jefferies ने इस नोट में आगे कहा है कि वह पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, रेलवे, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, पीएलआई से जुड़ी कंपनियों और मेटल कंपनियों को लेकर बुलिश है। हालांकि अगर आगामी बजट में इंफ्रा और ग्रोथ पर सरकारी खर्च में कमी के कोई संकेत मिलते हैं तो फिर हमारे लिए जोखिम होगा।

एनालिस्ट्स का मानना है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, ब्रॉड बेस्ड कैपिटल एक्सपेंडीचर और मैन्यूफैक्चरिंग आधारित ग्रोथ पर अपना फोकस बनाए रहेगी। Research and Ranking के फाउंडर और डायरेक्टर मनीष गोयल का कहना है कि आगामी यूनियन बजट में सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता विस्तार पर होने वाले निवेश पर बना रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें