Get App

Budget 2023: बहुत दिलचस्प है आजादी से लेकर अब तक बजट का इतिहास, जानिए किसके नाम है कौन सा रिकॉर्ड

Budget 2023: आजाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आरके षणमुखम शेट्टी ने पेश किया था। वह वकील और अर्थशास्त्री होने के साथ-साथ एक राजनेता भी थे। पहले बजट में टैक्स का प्रस्ताव नहीं था। सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम दर्ज है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 1:38 PM
Budget 2023: बहुत दिलचस्प है आजादी से लेकर अब तक बजट का इतिहास, जानिए किसके नाम है कौन सा रिकॉर्ड
साल 1955 में पहली बार बजट की कॉपी अंग्रेजी के साथ हिंदी में छापी गई थी।

Budget 2023: यूनियन बजट 2023 पेश होने में कुछ हफ्तों का समय रह गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। लोगों को बजट में होने वाले ऐलान का इंतजार रहता है। लेकिन, आज हम आपको बजट के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां देने जा रहे हैं। दरअसल, आजादी के बाद से अब तक का बजट का इतिहास काफी दिलचस्प है। भारत में बजट पेश करने की परंपरा ब्रिटिश काल में 1860 में शुरू हुई थी।

1947 में देश के आजाद होने के बाद बजट को पेश करने के तौर तरीके से लेकर, इसके समय , तारीख और भाषा में भी कई तरह के बदलाव आ चुके हैं। आइए आपको आजाद भारत में बजट की यात्रा से रूबरू करवाते हैं।

आजाद भारत का पहला बजट

भारत 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हुआ था। आजाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आरके षणमुखम शेट्टी ने पेश किया था। वो वकील और अर्थशास्त्री होने के साथ-साथ एक राजनेता भी थे। पहले बजट में टैक्स का प्रस्ताव नहीं था। इसमें 15 अगस्त 1947 से लेकर 31 मार्च 1948 तक के साढ़े 7 महीने की अवधि को ही कवर किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें