Get App

Budget 2023: निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से ठीक पहले IMF ने सरकार को वित्तीय स्थिति ठीक करने की सलाह दी

Budget 2023: आईएमएफ ने यह भी कहा है कि इंडियन इकोनॉमी की सेहत अच्छी है। ग्लोबल इकोनॉमी में मुश्किल के बीच इंडिया उम्मीद की किरण जगाता है। फिर भी, सरकार को फिस्कल डेफिसिट में कमी का ठोस प्लान बनाना चाहिए। अभी सरकार का फिस्कल डेफिसिट बहुत ज्यादा है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 26, 2022 पर 9:51 AM
Budget 2023: निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से ठीक पहले IMF ने सरकार को वित्तीय स्थिति ठीक करने की सलाह दी
IMF की यह रिपोर्ट इसलिए काफी अहम है, क्योंकि यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से कुछ ही हफ्ते पहले आई है। इकोनॉमिस्ट्स का भी कहना है कि फाइनेंस मिनिस्टर अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए फिस्कल डेफिसिट का करीब 6 फीसदी का लक्ष्य तय कर सकती हैं।

Budget 2023: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने सरकार को अपनी वित्तीय स्थिति ठीक करने की सलाह दी है। इंडिया में आईएमएफ के मिशन चीफ Nada Choueiri ने कहा है कि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 तक फिस्कल डेफिसिट (Fiscal Deficit) के 4.5 फीसदी टारगेट को हासिल किया जा सकता है। पिछले दो-तीन साल में इंडिया का फिस्कल डेफिसिट काफी बढ़ा है। इसकी वजह यह है कि सरकार ने कोरोना की महामारी की वजह से अपना खर्च काफी बढ़ाया है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार अब अपनी वित्तीय स्थिति को ठीक करने पर फोकस कर सकती है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट (Union Budget 2023) पेश करेंगी। इसमें वह फिस्कल डेफिसिट घटाने के उपायों का ऐलान कर सकती हैं।

ईयर 2027-28 तक फिस्कल डेफिसिट में 4 फीसदी तक की कमी हो सकती है

Choueiri ने कहा कि हमने कई स्थितियों को ध्यान में रख अथॉरिटीज को अपनी राय बताई है। इनमें सब्सिडी में रिफॉर्म्स, जीएसटी, एक्साइज टैक्स और इनकम टैक्सेज में एडिशिलन टैक्स रिफॉर्म्स शामिल हैं। उन्होंने कहा, "हमारा अनुमान है कि सरकार अब से लेकर फाइनेंशियल ईयर 2027-28 तक फिस्कल डेफिसिट में 4 फीसदी तक की कमी कर सकती है।" सरकार ने इस फाइनेंशियल ईयर के लिए फिस्कल डेफिसिट को जीडीपी के 6.4 फीसदी तक रखने का टारगेट तय किया है। सरकार इसे फाइनेंशियल ईयर 2025-26 तक घटाकर 4.5 फीसदी तक लाना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें