बजट 2023 : भारी उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ITC का शेयर, बजट में सिगरेट पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान

आज बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिगरेट पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाने का ऐलान किया। सरकार ने इसे 16 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की है। इस खबर के बाद ही सिगरेट बनाने वाली कंपनी आईटीसी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह इंट्राडे में 7 फीसदी तक टूट गया

अपडेटेड Feb 01, 2023 पर 4:55 PM
Story continues below Advertisement
FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC के शेयरों में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

ITC Share Price : FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC के शेयरों में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि, अंत में यह NSE पर 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 359.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। एक समय पर यह 329 रुपये के भाव तक टूट गया था लेकिन बाद में इसमें तेजी देखी गई। इसमें आज दिन के सबसे निचले स्तर से 10 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वहीं, इंट्रा-डे में यह स्टॉक एक समय पर 4 फीसदी की तेजी के साथ 365.70 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया था।

बजट का हुआ असर

दरअसल, आज बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिगरेट पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाने का ऐलान किया। सरकार ने इसे 16 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की है। इस खबर के बाद ही सिगरेट बनाने वाली कंपनी आईटीसी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह इंट्राडे में एक समय पर 7 फीसदी तक टूट गया था। आईटीसी भारत में सबसे बड़ी सिगरेट और दूसरी सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी सिगरेट और स्टेपल, बिस्कुट, नूडल्स, स्नैक्स, चॉकलेट, डेयरी उत्पादों और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में लगभग 78 प्रतिशत है। कंपनी की मौजूदगी पेपरबोर्ड, प्रिंटिंग और पैकेजिंग बिजनेस, कृषि और होटल बिजनेस में भी है।


एक साल में 55 फीसदी रिटर्न

आईटीसी ने अपने निवेशकों को अब तक लगातार और ठीक-ठाक रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में इसमें 8 फीसदी की तेजी आई है। जबकि पिछले 6 महीने में इसमें अपने निवेशकों को 16 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल की बात करें तो यह 55 फीसदी चढ़ चुका है। ब्रोकरेज कीमतों में बढ़ोतरी, शिक्षा और स्टेशनरी बिजनेस में मजबूत वृद्धि के कारण आईटीसी के एफएमसीजी बिजनेस के लिए मजबूत वृद्धि का अनुमान लगाते हैं। आईटीसी को तिमाही के दौरान सिगरेट वॉल्यूम में मजबूत वृद्धि देखने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।