Get App

Budget 2023: अगले फाइनेंशियल ईयर का डिसइनवेस्टमेंट टारगेट घटा सकती हैं निर्मला सीतारमण

union budget 2023: पिछले कई साल से डिसइनवेस्टमेंट टारगेट हासिल करने से चूक जाने के बाद उम्मीद है कि सरकार अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए व्यावहारिक टारेगट तय करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए 40,000 करोड़ रुपये तक टारगेट तय कर सकती हैं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 28, 2022 पर 11:02 AM
Budget 2023: अगले फाइनेंशियल ईयर का डिसइनवेस्टमेंट टारगेट घटा सकती हैं निर्मला सीतारमण
सरकार ने इस फाइनेंशियल ईयर के लिए डिसइनवेस्टमेंट का 65,000 करोड़ रुपये का टारगेट रखा था। इसके मुकाबले डिसइनवेस्टमेंट से अब तक जुटाई गई रकम काफी कम है।

Budget 2023: सरकार यूनियन बजट (Union Budget) में डिसइनवेस्टमेंट का टारगेट (disinvestment target) घटा सकती है। इस फाइनेंशियल ईयर (2022-23) में सरकार लगातार चौथी बार डिसइनवेस्टमेंट टारगेट हासिल करने से चूक सकती है। सरकार ने इस फाइनेंशियल ईयर के लिए डिसइनवेस्टमेंट का 65,000 करोड़ रुपये का टारगेट रखा था। इसके मुकाबले डिसइनवेस्टमेंट से अब तक जुटाई गई रकम काफी कम है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार अगले फाइनेंशियल ईयर (2023-24) के लिए 30,000-40,000 करोड़ रुपये का टारगेट तय कर सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री पर ज्यादा खर्च के लिए सरकार की इनकम बढ़ाने का चैलेंज है।

इस वित्त वर्ष टारगेट हासिल नहीं कर पाएगी सरकार

सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए डिसइनवेस्टमेंट का टारगेट 2021-22 के मुकाबले कम तय किया था। इसकी वजह यह है कि सरकार फाइनेंशियल ईयर 2021-22 का डिसइनवेस्टमेंट टारगेट काफी ज्यादा तय किया था। लेकिन, वह इसे हासिल नहीं कर सकी थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए डिसइनवेस्टमेंट का व्यावहारिक टारगेट तय करना चाहती है। उम्मीद है यह टारगेट 40,000 करोड़ रुपये तक रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें