Get App

बजट 2023 : ITR फाइलिंग को आसान बनाने की कोशिश कर सकती हैं निर्मला सीतारमण

budget 2023: टैक्स कलेक्शन में 26 फीसदी उछाल से सरकार उत्साहित है। ऐसे में वह इनकम टैक्स रिफॉर्म्स के लिए कदम उठा सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी टैक्स के नियमों में कई तरह की खामियां हैं। अलग-अलग एसेट क्लास के लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेंस के नियम अलग-अलग हैं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 26, 2022 पर 11:59 AM
बजट 2023 : ITR फाइलिंग को आसान बनाने की कोशिश कर सकती हैं निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इनकम टैक्स की नई रीजीम में भी बदलाव कर सकती हैं। इसकी वजह यह है कि पेश होने के तीन साल बाद भी इसमें टैक्सपेयर्स दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

बजट 2023 : सरकार इनकम टैक्स सिस्टम (Income Tax System) में रिफॉर्म्स के लिए कदम उठा सकती है। वह इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग के लिए फॉर्म्स की संख्या घटा सकती है। दरअसल, सरकार इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग के प्रोसेस को आसान बनाना चाहती है। माना जा रहा है कि टैक्स कलेक्शंस 26 फीसदी बढ़ने से सरकार का कॉन्फिडेंस हाई है। इस साल डायरेक्ट और इनडायरेक्ट दोनों ही तरह के टैक्स कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। इससे इकोनॉमी में रिकवरी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, सरकार ने टैक्स चोरी रोकने के लिए भी बड़े कदम उठाए हैं।

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट (Union Budget 2023) पेश करेंगी। यह बजट ऐसे वक्त आ रहा है, जब अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोप जैसी बड़ी इकोनॉमी में मुश्किल दिख रही है। इधर, इंडिया में इकोनॉमी की सेहत अपेक्षाकृत अच्छी है।

बजट की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

टैक्स के नियमों को आसान बनाने पर हो सकता है फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें