बजट से पहले वित्त मंत्री ने लिया खर्चों का हिसाब, जनधन, अटल पेंशन और मुद्रा लोन सहित सभी सरकारी स्कीमों पर नजर

बजट 2023: वित्त मंत्रालय अब जनधन, मुद्रा लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना और पीएम स्वनिधि समेत कई सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेगा। इसके लिए सरकराकी बैंकों के प्रमुखों के साथ वित्त मंत्रायल की मीटिंग होगी। यह मीटिंग 19 जनवरी को होना है। वित्त सेवा सचिव विवेक जोशी के साथ यह मीटिंग होगी

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 2:16 PM
सरकारी योजनाओं का फायदा आम लोगों को कितना मिल रहा है? इसकी समीक्षा की जाएगी

बजट 2023: केंद्र सरकार की ओर आम जनता के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। ताकि इससे लोगों को फायदा पहुंच सके। अब इस मामले में वित्त मंत्रालय (finance ministry) ने प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), मुद्रा लोन (Mudra Loan), किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) जैसी कई योजनाओं की समीक्षा करने की तैयारी की है। इसके लिए सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ एक मीटिंग बुलाई गई है। इस मीटिंग में इन योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में सरकारी बैंकों के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO शामिल होंगे।

यह मीटिग 19 जनवरी को होने वाली है। इस मीटिंग में काफी हद तक वित्तीय समावेश (financial inclusion) को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यह मीटिंग वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी (Vivek Joshi) की अध्यक्षता होगी।

इन योजनाओं की होगी समीक्षा


इस मीटिंग में प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana – PMJDY) की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, रेहड़ी पटरी वालों के लिये प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि (Street Vendors' AtmaNirbhar Nidhi - PM SVANidhi) योजना की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। बता दें कि सरकार ने इस योजना को दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया है। पीएम स्वनिधि योजना को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (ministry of housing and urban affairs) ने 1 जून 2020 को लॉन्च किया था। ताकि रेहड़ी पटरी वालों की भी मदद की जा सके। इस योजना में खास तौर से उन लोगों को शामिल किया गया है। जिनकी कोरोना वायरस महामारी के चलते रोजी-रोटी पर असर पड़ा है। इस योजना के तहत 10,000 रुपये का लोन बेहद रिआयती ब्याज दरों पर मुहैया कराया जाता है।

Union Budget 2023 : निर्मला सीतारमण के बजट से खेत-खलिहानों में बढ़ेगी हरियाली, जानिए सरकार का प्लान

PMJJBI, PMSBI और APY

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana - PMJJBI), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBI) और अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana -APY) के लक्ष्यों और उपलब्धियों की भी समीक्षा की जाएगी।

सरकार ने अपनी प्रमुख बीमा योजनाओं- PMJJBY और PMSBY को आर्थिक रूप लाभकारी (economically viable) बनाने के लिए पिछले साल इनके प्रीमियम में इजाफा किया था। PMJJBY के प्रीमियम रेट को बढ़ाकर 1.25 रुपये रोजाना कर दिया गया है। पहले इसका सालाना प्रीमियम 330 रुपये था। अब इसे बढ़ाकर 436 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह PMSBY का सालाना प्रीमियम 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा मुद्रा योजना और स्टैंड अप इंडिया योजना (Mudra Yojana and Stand up India scheme) की भी समीक्षा की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।