Get App

Budget 2024-2025 : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल बढ़ाने पर जारी रहेगा फोकस, FAME II की अवधि बढ़ा सकती है सरकार

Budget 2024-2325 : FAME का मतलब faster adoption and manufacturing electric vehicles होता है। FAME II की शुरुआत 1 अप्रैल, 2019 को हुई थी। पांच साल की इस स्कीम के लिए 10,000 करोड़ रुपये की बजट सहायता दी गई थी। यह अवधि 31 मार्च, 2024 को खत्म हो रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2023 पर 1:31 PM
Budget 2024-2025 : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल बढ़ाने पर जारी रहेगा फोकस, FAME II की अवधि बढ़ा सकती है सरकार
BUDGET 2024-2325 : इस महीने की शुरुआत में उद्योग चैंबर FICCI ने भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) को एक प्रस्ताव सौंपा था। इसमें फेम टू स्कीम को और पांच साल के लिए बढ़ाने की मांग की गई है।

Budget 2024-2025 : सरकार FAME II की अवधि बढ़ा सकती है। इसका ऐलान यूनियन बजट 2023 में हो सकता है। सरकार FAMI III को मंजूरी मिलने तक फेम II की अवधि बढ़ाना चाहती है। अंतरिम बजट में सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़ी इस स्कीम के लिए आवंटन बढ़ा सकती है। 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट पेश होगा। इसकी वजह यह है कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के बाद जो सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी।

क्या है फेम टू का मकसद?

FAME टू के जरिए सरकार इलेक्ट्रिक व्हकल्स का इस्तेमाल बढ़ाने पर अपना फोकस बनाए रखना चाहती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल बढ़ने से एक तरफ पेट्रोल-डीजल के आयात पर निर्भरता कम होगी तो दूसरी तरफ इससे प्रदूषण में कमी आएगी। पिछले 1-2 साल में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में अच्छी ग्रोथ दिखी है। FAME II का मकसद ईवी का इस्तेमाल बढ़ाना है। इसके तहत सरकार टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स और कारों पर सब्सिडी देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें