Budget 2024-25 : केंद्र सरकार का फोकस अंतरिक्ष से जुड़े मिशन पर बढ़ा है। वित्त वर्ष 2023-24 में केंद्र सरकार ने बजट में स्पेस प्रोग्राम के लिए 12,543.91 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। यह पैसा दरअसल डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस को आवंटित किया गया था। डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस (DoS) के तहत ISRO, NSIL और In-Space आते हैं। इस पैसे में 11,669.41 करोड़ रुपये सेंट्रल सेक्टर की स्कीमों और प्रोजेक्ट्स के लिए थे। इनमें ह्यूम स्पेसफ्लाइट सेंटर और सैटेलाइट प्रोजेक्ट्स से जुड़े कई संस्थान थे। ध्यान में रखने वाली बात यह है कि सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले वित्त वर्ष 2023-24 में DoS का बजट सिर्फ 8 फीसदी बढ़ाया था। वित्त वर्ष 2023-24 के स्पेस साइंस के बजट एलोकेशन में वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले 32 फीसदी कमी की गई थी। स्पेस साइंस के तहत चंद्रयान 3, आदित्य एल1 और ISRO के क्लाइमेट और एटमोस्फेयरिक प्रोग्रम आते हैं।
