Budget 2024-25 : फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) यूनियन बजट 2024 में फार्मास्युटिकल सेक्टर में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) से जुड़ी गतिविधियों के लिए आवंटन बढ़ा सकती हैं। 1 फरवरी, 2023 को पेश बजट में उन्होंने इंडिया के डेवलपमेंट में फार्मा सेक्टर खासकर R&D की भूमिका के बारे में बताया था। आरएंडडी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने एक नए प्रोग्राम का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि सेंटर्स ऑफ एक्सेलेंस से रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा।
