Budget 2024-25 : यूनियन बजट का इतिहास दिलचस्प रहा है। कुछ यूनियन बजट इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव की वजह से मशहूर हो गए हैं। कुछ यूनियन बजट को इसलिए याद किया जाता है क्योंकि उनमें रिफॉर्म्स के बड़े ऐलान किए गए। कुछ बजटों को बड़ी स्कीम के ऐलान के लिया याद किया जाता है। वित्त वर्ष 2002-03 का यूनियन बजट भी कुछ खास वजहों से काफी चर्चा में रहा। इस बजट को वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने पेश किया था। वह प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में वित्तमंत्री थे। उस बजट को रोलबैक बजट नाम दिया गया था। इस बजट के चर्चा में रहने की क्या वजह थी? इसे क्यों रोलबैक बजट कहा गया? इस बजट की क्या खासियत थी? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
