Get App

Budget 2024: बजट से बाजार की उम्मीदों को समझने के लिए मनीकंट्रोल ने बनाया इंडेक्स

बजट को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है और हम एक बार फिर अपना 'इन-हाउस मनीकंट्रोल बजट सेंसिटिव इंडेक्स' (MC BudEx) पेश कर रहे हैं। यह इंडेक्स इस बात का आकलन करता है कि बजट के मद्देनजर शेयर बाजार को किस तरह की उम्मीदें हैं। बजट 1 फरवरी को पेश किया जाना है। बेशक इस बार अंतरिम बजट है, लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जिन्हें यकीन है कि इस बार भी बजट में अहम घोषणाएं हो सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2024 पर 9:50 PM
Budget 2024: बजट से बाजार की उम्मीदों को समझने के लिए मनीकंट्रोल ने बनाया इंडेक्स
शेयर बाजार से जुडे़ खिलाड़ियों से बात कर इस इंडेक्स में 30 कंपनियों को शामिल किया गया है।

बजट (अंतरिम) को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है और हमने एक बार फिर अपना 'इन-हाउस मनीकंट्रोल बजट सेंसिटिव इंडेक्स' (MC BudEx) पेश किया है। यह इंडेक्स इस बात का आकलन करता है कि बजट के मद्देनजर शेयर बाजार को किस तरह की उम्मीदें हैं।

बजट 1 फरवरी को पेश किया जाना है। बेशक इस बार अंतरिम बजट है, लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जिन्हें यकीन है कि इस बार भी बजट में अहम घोषणाएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि सत्ता पक्ष के लिए वोटरों को लुभाने का यह एक तरह से अंतिम मौका है। इन तमाम उम्मीदों का असर शेयर बाजार में देखा जा सकता है और MC BudEx एक ऐसा बैरोमीटर है, जिसका मकसद इन पर नजर रखना है।

MC BudEx कैसे बनाया जाता है

MC Budex में इस बात का ध्यान रखा जाता है कि बजट से जुड़ी उम्मीदों को किस तरह से स्टॉक मार्केट में शामिल किया जा रहा है। शेयर बाजार से जुडे़ खिलाड़ियों से बात कर इस इंडेक्स से जुड़ी 30 कंपनियों को शामिल किया गया है। साथ ही, पिछले 7 साल के आंकड़ों पर गौर करते हुए यह पता लगाया गया है कि किन सेगमेंट्स के स्टॉक बजट को लेकर ज्यादा संवेदनशील हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें