Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को बजट पेश करेंगी। आनेवाला बजट 'अंतरिम बजट' होगा। देश में अप्रैल-मई 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों के बाद जो सरकार आएगी वह अपना पूर्ण बजट पेश करेगी। चुनावों से पहले पेश होने वाला बजट अंतरिम बजट कहलाता है। यहां आपको बता रहे हैं कि बजट कब और किस समय पेश होगा। सरकार ने कैसे पिछले साल सितंबर में ही बजट बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। यहां आपको बजट से जुड़े अहम सवालों का जवाब दिया गया है।
