Economic Survey 2023-24: सोमवार (22 जुलाई) को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में कहा गया है कि भारतीय ई-कॉमर्स इंडस्ट्री के 2030 तक 350 बिलियन डॉलर (350 अरब अमेरिकी डॉलर) के आंकड़े को पार करने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ई-कॉमर्स सहित आधुनिक खुदरा व्यापार की हिस्सेदारी अगले 3-5 वर्षों में कुल खुदरा व्यापार का 30-35 प्रतिशत हो जाएगी। आर्थिक समीक्षा 2023-24 में यह भी कहा गया है कि निजी जानकारी में सेंध यानी डेटा गोपनीयता और बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े मुद्दे भारत में ई-कॉमर्स सेक्टर के विकास में महत्वपूर्ण बाधा बन रहे हैं।
