Union Budget 2024 : केंद्रीय बजट पेश होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। उन्होंने 7 दिसंबर को कहा था कि अंतरिम बजट होने के चलते इसमें बड़े ऐलान नहीं होंगे। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि चुनावी साल को देखते हुए सरकार हर वर्ग को थोड़ी राहत देने की कोशिश कर सकती है। इसके अलावा सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों के लिए आवंटन भी इस बजट में शामिल होंगे। वित्तमंत्री इकोनॉमी की सेहत बताने के लिए अहम आंकड़े पेश करेंगी। इसलिए बजट पेश होने से पहले आपके लिए कुछ ऐसे शब्दों का मतलब जान लेना जरूरी है, जिनका इस्तेमाल अक्सर इकोनॉमी, बिजनेस, टैक्स, उद्योग आदि में होता है। इससे जब आप 1 जनवरी को दिन में 11 बजे वित्तमंत्री का बजट भाषण सुनेंगे तो आपको उनकी बातें आसानी से समझ में आएंगी।
