Budget 2024 : वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह वोट-ऑन-अकाउंट होगा। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में जो नई सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट (Union Budget 2024) पेश करेगी। अंतरिम होने के बावजूद इस बजट में फ्यूचर पॉलिटिकल डेवलपमेंट के संभावित संकेत हो सकते हैं। इस बजट में इकोनॉमिक ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिए ग्राउंडवर्क हो सकता है। 2024 इंडिया के लिए बहुत अहम है। घरेलू और वैश्विक दोनों ही मोर्चे पर देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उम्मीद है कि सरकार फिक्सल मैनेजमेंट के अपने संकल्प को दोहराएगी। कॉर्पोरेट इंडिया चाहता है कि RBI इलेक्टोरल इकोनॉमी इनफ्लेशन पर अंकुश लगाने के लिए इस साल के मध्य तक इंटरेस्ट रेट्स को मौजूदा लेवल पर बनाए रखे। वोट-ऑन-अकाउंट को देखते हुए कॉर्पोरेट इंडिया को उम्मीद है कि सरकार इकोनॉमिक कंजम्प्श को बढ़ावा देने वाला संदेश इस बजट के माध्यम से देगी।
