Budget 2024: क्या भारत कभी अमेरिकी अर्थव्यवस्था की बराबरी कर पाएगा! कल तक यह बात कोई सोच भी नहीं सकता था। आज पीएम नरेंद्र मोदी ने यह सपना दिखाया है। यह सपना आने वाले कल का है जब भारत का शुमार दुनिया की तीन टॉप इकोनॉमी में होगा। इसे पूरा करने की राह धीरे धीरे पीएम मोदी तैयार भी कर रहे हैं। प्रति व्यक्ति आय, जीडीपी ग्रोथ रेट, इफ्रांस्ट्रक्चर, एजुकेशन, फिस्कल डेफिसिट घटाने जैसे कई मुकाम पार करके इस मंजिल को हासिल किया जाएगा। इन मुकाम को कैसे पार किया जाएगा? इसी पर मनीकंट्रोल हिंदी से देश के वरिष्ठ इकोनॉमिस्ट अभीक बरूआ ने बातचीत की।
सरकार को पीएम किसान के लिए पैसा बढ़ाना होगा। पीएम किसान जैसी योजनाओं पर मिलने वाले वाला पैसा बढ़ाना होगा। सरकार को आयुष्मान भारत के तहत मिलने वाला इंश्योरेंस कवर बढ़ाना होगा। ये वो मांग है जो आम आदमी बजट से चाहता है। इससे कहीं लोगों के लिए सोशल सिक्योरिटी बढ़ेगी। सरकार को बेरोजगार और महंगाई को हैंडल करना होगा क्योंकि ये दोनों ही आम आदमी से जुड़े हैं।
सरकार को कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाना होगा। यानी इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश बढ़ाना होगा। इससे दो फायदे होंगे। पहला, रोजगार के मौके बढ़ेंगे और दूसरा ईज ऑफ डूईंग बिजनेस में इनडायरेक्टली फायदा होगा। इंक्रास्ट्रक्चर बेहतर होने का फायदा ईज ऑफ डूईंग बिजनेस को सबसे ज्यादा होत है। ग
सरकार को एजुकेशन और स्किल एजुकेशन पर काम करना होगा। सॉफ्ट स्किल्स यानी लेबर जो काम कर रही है उसकी स्किल्स कैसी है, उसकी प्रोडक्टिविटी सुधारने पर काम करना होगा। लेबर स्किल्ड होने से हम वर्ल्ड लेवल पर पहले से ज्यादा कंपिटिटिव हो पाएंगे।
लाडली बहना जैसी योजना को पूरे देश के लिए लाना होगा। अभी कुल वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी 50 फीसदी से कम है। वहीं, अगर बांग्लादेश की बात करें तो वह भी महिला वर्कफोर्स के मामले में हम से आगे हैं। सरकार को ऐसी योजनाएं लानी होगी जिससे महिलाओं का पार्टिसिपेशन इकोनॉमी में बढ़े। देश का कर्ज कम करना होगा। सरकार को फिस्कल डेफिसिट कम करने पर फोकस करना होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और बेहतर करने के लिए सरकार को और क्या कदम उठाने की जरूरत है।