Budget 2024 : वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। इसलिए यह माना जा रहा है कि इसमें बड़े ऐलान नहीं होंगे। खुद वित्तमंत्री ने 7 दिसंबर को कहा था कि अंतरिम बजट में बड़े ऐलान नहीं होंगे। उन्होंने कहा था कि बड़े ऐलान के लिए जुलाई में पूर्ण बजट का इंतजार करना होगा। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद जो नई सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी। सीतारमण के 1 फरवरी के बजट में कुछ चौंकाने वाले ऐलान आ सकते हैं। इसकी वजह यह है कि अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव होने वाले थे। तब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। इस बजट में उन्होंने टैक्सपेयर्स को कई तोहफे दिए थे।