वित्त वर्ष 2024-25 का फाइनल बजट इस महीने के आखिर में पेश किया जाएगा। अगर अंतरिम बजट के लिहाज से बात करें, तो मौजूदा वक्त में भारत सरकार की फिस्कल स्थिति में मामूली सुधार देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2023-24 में केंद्र सरकार की ग्रॉस टैक्स रेवेन्यू ग्रोथ 13.5 पर्सेंट रही। इसके उलट अंतरिम बजट में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 12.5 पर्सेंट ग्रोथ रहने की बात कही गई थी। ग्रॉस टैक्स रेवेन्यू ज्यादा रहने पर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भी टैक्स रेवेन्यू ज्यादा रहने की संभावना रहेगी। बहरहाल, यह मुख्य तौर पर मैक्रो मानकों पर निर्भर करेगा।
