Get App

Budget 2024 : बजट तैयार करने की प्रक्रिया जान लेंगे तो इसे समझना हो जाएगा बहुत आसान

Budget 2024 : बजट बनाने की प्रक्रिया पेश होने की तारीख से करीब 5 महीने पहले शुरू हो जाती है। चूंकि यह केंद्र सरकार का सबसे बड़ा फाइनेंशियल डॉक्युमेंट है, जिससे इसमें काफी कैलकुलेशन की जरूरत पड़ती है। अलग-अलग मंत्रालयों से उनके खर्च की जानकारी मांगी जाती है। फिर उसका बारीकी से विश्लेषण होता है। उसके बाद वित्त मंत्रालय के अधिकार उसे मंजूर करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2024 पर 1:05 PM
Budget 2024 : बजट तैयार करने की प्रक्रिया जान लेंगे तो इसे समझना हो जाएगा बहुत आसान
Budget 2024 : बजट पेश होने के कुछ दिन पहले नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। बजट टीम के सदस्यों को हलवा बांटा जाता है। इसमें वित्तमंत्री भी शामिल होती हैं।

Budget 2024 : केंद्रीय बजट पेश होने में कुछ ही हफ्तों का समय बचा है। इस बीच इस बजट को लेकर तरह-तरह की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। हालांकि, यह Interim Budget है। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman यह साफ कर चुकी हैं कि इस बजट में बड़े ऐलान नहीं होंगे। 7 दिसंबर को उद्योग चैंबर सीआईआई के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि बड़े ऐलान के लिए जुलाई तक इंतजार करना होगा। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद केंद्र में जो नई सरकार बनेगी वह वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेगी। इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे। तब केंद्र सरकार ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में दोबारा प्रधानमंत्री की सरकार बनी थी। नई सरकार की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 5 जुलाई को पूर्ण बजट पेश किया था। केंद्रीय बजट को समझने के लिए यह जानना जरूरी है कि बजट कैसे तैयार होता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

बजट 2024 : बजट 1 अप्रैल से 31 मार्च तक का होता है

सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि बजट की अवधि 1 अप्रैल से अगले साल 31 मार्च तक होती है। सरकार इस अवधि में अपनी इनकम और खर्च का अनुमान पेश करती है। यह काम देखने में जितना आसान लगता है, उतना है नहीं। इसकी वजह यह है कि सरकार की इनकम के अलग-अलग स्रोत हैं। हर स्रोत का अंदाजा सरकार को अलग से लगाना पड़ता है। उसी तरह सरकार के खर्च के लिए अलग-अलग विभाग हैं। यही वजह यहै कि बजट तैयार करने की प्रक्रिया पेश होने की तारीख से करीब 5 महीने पहले शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें : Budget 2024 : ये बातें जान लें तो फिर बजट को समझने में आपको कभी नहीं आएगी दिक्कत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें