Get App

Budget 2024: नए टैक्स रीजीम में होम लोन बायर्स को मिल सकती है छूट? सरकार किस टैक्स रीजीम पर करेगी ज्यादा फोकस

Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को बजट पेश करेंगी। इस बजट से टैक्सपेयर्स को कई उम्मीदें हैं। निर्मला सीतारमण ने इस साल बजट में किसी बड़े ऐलान से वैसे तो इनकार किया है लेकिन आम आदमी को ये उम्मीद अभी तक बनी हुई है कि इनकम टैक्स के मोर्चे पर कुछ राहत मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2024 पर 7:30 AM
Budget 2024: नए टैक्स रीजीम में होम लोन बायर्स को मिल सकती है छूट? सरकार किस टैक्स रीजीम पर करेगी ज्यादा फोकस
Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को बजट पेश करेंगी।

Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को बजट पेश करेंगी। इस बजट से टैक्सपेयर्स को कई उम्मीदें हैं। निर्मला सीतारमण ने इस साल बजट में किसी बड़े ऐलान से वैसे तो इनकार किया है लेकिन आम आदमी को ये उम्मीद अभी तक बनी हुई है कि इनकम टैक्स के मोर्चे पर कुछ राहत मिल सकती है। ऐसे में पुराना इनकम टैक्स स्लैब बढ़ेगा या नहीं, नए स्लैब को और आकर्षक बनाए जाने के लिए क्या और कदम उठाए जा सकते हैं। इसी पर हमारे साथ ICAI के पूर्व चेयरमैन और डायरेक्ट टैक्स के एक्सपर्ट अमरजीत चोपड़ा ने बातचीत की।

क्या पुराने टैक्स में बदलाव की है गुंजाइश

बजट में हर कोई चाहता है कि पुराने इनकम टैक्स रिजीम में कुछ बदलाव किया जाए। उसे नए टैक्स रीजिम की तरह टैक्सेबल इनकम की लिमिट को 7 लाख कर दिया जाए। सरकार का फोकस है कि टैक्सपेयर्स नए टैक्स रीजीम को चुने, तो ऐसे में पुराने टैक्स रीजीम में बदलाव की गुंजाइश कम है। सरकार भी इनकम टैक्स से होने वाली इनकम को भी कम नहीं करना चाहेगी। तो सरकार को दोनों तरफ बैलेंस बनाकर चलना होगा।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें