Get App

Budget 2024 : खाने-पीने की चीजों की सप्लाई बढ़ाने के लिए बजट 2024 में हो सकते हैं बड़े ऐलान

Budget 2024 : एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए कुछ कदम उठा सकती है। यह माना जा रहा है कि 2024 में रिटेल इनफ्लेशन 4 फीसदी से नीचे आ सकता है। लेकिन, फूड इनफ्लेशन के हाई लेवल पर रहने की आशंका है। सरकार चुनावों से पहले महंगाई खासकर खाने-पीने की चीजों को बढ़ने से रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2023 पर 10:27 AM
Budget 2024 : खाने-पीने की चीजों की सप्लाई बढ़ाने के लिए बजट 2024 में हो सकते हैं बड़े ऐलान
Budget 2024 : सरकार पहले ही फूड इनफ्लेशन को कंट्रोल में करने के लिए कुछ बड़े फैसले ले चुकी है। तूर, मसूर और उड़द दालों पर इंपोर्ट ड्यूटी छूट की अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। अब मार्च 2025 तक इन दालों के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी।

Budget 2024 : यूनियन बजट 2024 (Union Budget 2024) पेश होने की तारीख नजदीक आ गई है। यह अंतरिम बजट होगा, क्योंकि 2024 के अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों के बाद जो नई सरकार बनेगी वह वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेगी। इसलिए इस बजट में किसी बड़े ऐलान की उम्मीद नहीं है। फिर भी एनालिस्ट्स का मानना है कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए सरकार कुछ बड़े ऐलान यूनियन बजट पेश कर सकती है। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह उनका छठा यूनियन बजट होगा। उन्होंने अपना पहला यूनियन बजट 5 जुलाई, 2019 को पेश किया था।

फूड इनफ्लेशन पर होगा फोकस

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए कुछ कदम उठा सकती है। यह माना जा रहा है कि 2024 में रिटेल इनफ्लेशन 4 फीसदी से नीचे आ सकता है। लेकिन, फूड इनफ्लेशन के हाई लेवल पर रहने की आशंका है। सरकार चुनावों से पहले महंगाई खासकर खाने-पीने की चीजों को बढ़ने से रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी। इसके लिए फूड आइटम्स की सप्लाई बढ़ाने के लिए यूनियन बजट 2024 में कुछ ऐलान किए जा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें