Get App

Video: चलती ट्रेन के नीचे आ गई थी महिला...फिर फरिश्ता बन आई RPF अधिकारी, ऐसे बचाई जान

महाराष्ट्र के अकोला रेलवे स्टेशन पर RPF की अधिकारी सोनल इंगले ने 55 साल की महिला की जान बचा ली। महिला चलती ट्रेन से उतरते समय ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी थी। तभी सोनल इंगले ने तुरंत उसे पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। खास बात ये हैं कि इससे सात दिन पहले भी उन्होंने एक यात्री की जान बचाई थी

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 4:18 PM
Video: चलती ट्रेन के नीचे आ गई थी महिला...फिर फरिश्ता बन आई RPF अधिकारी, ऐसे बचाई जान
ये घटना 17 अक्टूबर को अकोला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई

सोशल मीडिया पर आपने कई सारे रिल्स और वीडियो वायरल होते हुए देखा होगा। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की एक महिला अधिकारी ने सतर्कता दिखाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो महाराष्ट्र के अकोला रेलवे स्टेशन का है, जहां पर RPF की महिला अधिकारी ने सतर्कता दिखाते हुए 55 वर्षीय महिला की जान बचाई। महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी, तभी वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। उसी समय वहां पर मौजूद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सोनल इंगले ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं इस हादसे से सात दिन पहले भी सोनल इंगले ने एक महिला यात्री की जान बचाई थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा घटना

चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हुआ हादसा

ये घटना 17 अक्टूबर को अकोला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई। उस समय नागपुर से अहमदाबाद जा रही प्रेरणा एक्सप्रेस (22138) स्टेशन से रवाना हो रही थी। संगीता भारत खत्री नाम की महिला अपने एक बुजुर्ग रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने और विदा करने के लिए स्टेशन पहुंची थीं। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी और महिला के साथ हादसा होते-होते बचा। जैन मंदिर जाने वाले लोगों की भीड़ के बीच संगीता खत्री चलती ट्रेन से उतरने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगीं।

तुरंत मदद के लिए दौड़ी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें