Get App

VIDEO: न पटाखे, न दीये... जमीन से हजारों फीट ऊपर मोबाइल की टॉर्च जला यात्रियों ने मनाई दिवाली, वीडियो वायरल

दिवाली का महत्व बताते हुए पायलट ने यात्रियों से कहा कि यह रोशनी का त्योहार है। उन्होंने सभी से अपने मोबाइल फोन निकालकर उनकी टॉर्च जलाने की अपील की, ताकि सभी मिलकर इस खास मौके को रोशन कर सकें

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 4:16 PM
VIDEO: न पटाखे, न दीये... जमीन से हजारों फीट ऊपर मोबाइल की टॉर्च जला यात्रियों ने मनाई दिवाली, वीडियो वायरल
दिवाली का महत्व बताते हुए पायलट ने यात्रियों से कहा कि यह रोशनी का त्योहार है

देशभर में लोगों ने दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान घरों को दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं और परिवार के साथ खुशियां शेयर कीं। वहीं दिवाली को खास तरह से मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर एक पायलट के साथ आसमान में दिवाली मनाई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

प्रोटीन में बदल जाए मिठाई...

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पायलट प्रदीप कृष्णन ने अपनी फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों को दिवाली का खास सरप्राइज दिया। उन्होंने सभी यात्रियों को इस खुशी के मौके पर छोटे से जश्न में शामिल होने के लिए बुलाया। उनके इस खास अंदाज ने हवाई सफर को यात्रियों के लिए यादगार बना दिया। कैप्टन ने अपनी फ्लाइट में दिवाली के इस खास जश्न का वीडियो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, "आज आप जो भी मिठाई खाएं, वह जादू से प्रोटीन में बदल जाए! आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। खूब मस्ती करें, अच्छा खाना खाएं और हमेशा खुश रहें।"

हजारों फीट ऊंचाई पर मनाई दिवाली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें