Get App

Sensex-Nifty closes green: निफ्टी फिर 25000 के पार बंद, सेंसेक्स ग्रीन, सम्वत् 2083 के पहले दिन घटी निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty closes green: सम्वत् 2083 में दिवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी आखिरकार ग्रीन होने में सफल रहे। हालांकि निवेशकों की दौलत में हल्की गिरावट आई। जानिए मार्केट किन सेक्टर्स के दम पर ग्रीन होने में कामयाब रहा और टॉप गेनर्स-लूजर्स क्या रहे

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 3:56 PM
Sensex-Nifty closes green: निफ्टी फिर 25000 के पार बंद, सेंसेक्स ग्रीन, सम्वत् 2083 के पहले दिन घटी निवेशकों की दौलत
Sensex-Nifty closes green: अहम लेवल्स पर रस्साकसी के बाद आखिरकार सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में बंद होने में सफल रहे।

Share Market Recovery: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ने पर मार्केट ने शुरुआती बढ़त गंवा दी। मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) के बाद पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स डे-हाई से 800 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 24850 के नीचे आ गया लेकिन फिर निचले स्तर से रिकवरी के बाद आखिरकार ये ग्रीन होने में कामयाब रहे। इससे पहले लगातार सात कारोबारी दिनों में 10-10% से अधिक की तेजी के बाद मुहूर्त ट्रेडिंग को ये गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अब ब्रोडर लेवल पर बात करें तो शुरुआती गिरावट से उबरते हुए रौनक लौटी लेकिन मिडकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 ने भी रेड जोन से रिकवरी करते हुए हल्की बढ़त हासिल की। इस रिकवरी के बावजूद आज ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹44 हजार करोड़ से अधिक कम हो गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹7 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई।

सेक्टरवाइज आईटी सेक्टर ने दबाव बनाने की काफी कोशिश की लेकिन सरकारी बैंकों और फार्मा कंपनियों के शेयरों ने मार्केट को ऊपर उठा लिया। निफ्टी पीएसयू बैंक आज 3.73% की बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी फार्मा डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं निफ्टी आईटी में 1% से अधिक गिरावट रही।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज निफ्टी की एक्सपायरी के दिन आज 9 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 107.25 प्वाइंट्स यानी 0.13% की बढ़त के साथ 81,106.65 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 58.25 प्वाइंट्स यानी 0.23% के उछाल के साथ 25,044.65 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में बात करें तो पहले सेंसेक्स 340.01 प्वाइंट्स उछलकर 81,339.41 तक पहुंचा, जिससे फिर यह 820.10 प्वाइंटस टूटकर 80,519.31 तक आ गया तो निफ्टी भी 97.65 प्वाइंट्स चढ़कर 25,084.05 तक पहुंचा, जिससे 245.30 प्वाइंट्स फिसलकर यह 24,838.75 तक आ गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें