IREDA Share Price: सरकारी कंपनी IREDA के शेयर में सोमवार, 9 नवंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर 7% से ज्यादा चढ़ गया। इसके साथ ही लगातार सातवें कारोबारी दिन इसमें बढ़त दर्ज हुई। पिछले 10 कारोबारी सत्रों में से 9 में शेयर चढ़ा है। इस दौरान शेयर करीब 20% ऊपर आ चुका है।
