Get App

BlueStone Jewellery Share Price: त्योहारों में बिजनेस 45% बढ़ा, शेयर 4% चढ़ा

BlueStone Jewellery Share Price: ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल 'ब्लूस्टोन' ब्रांड के तहत डायमंड, गोल्ड, प्लेटिनम और स्टडेड ज्वेलरी की पेशकश करती है। सितंबर 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 738 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singhअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 3:51 PM
BlueStone Jewellery Share Price: त्योहारों में बिजनेस 45% बढ़ा, शेयर 4% चढ़ा
BlueStone Jewellery अगस्त 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

ज्वेलरी रिटेलर ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड का 1 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 के बीच कारोबार सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़ा। इस अवधि में धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहार भी शामिल हैं। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कारोबार से जुड़े शुरुआती आंकड़े साझा किए। कंपनी ने बताया कि कारोबार में यह वृद्धि मुख्य रूप से खरीदारों की संख्या बढ़ने से हुई, जबकि औसत प्राप्ति (एवरेज रियलाइजेशंस) पिछले साल की समान अवधि के स्तर पर ही रही।

ब्लूस्टोन ने कहा कि रोजमर्रा के पहनावे के हिस्से के रूप में गहनों को शामिल करने का चलन बना हुआ है। इस त्योहारी सीजन में एंट्री लेवल प्राइस पॉइंट वाले प्रोडक्ट्स की मांग में भी तेजी देखी गई है। ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के को-फाउंडर और सीईओ गौरव सिंह कुशवाहा का कहना है कि इस साल त्योहारों के दौरान अधिक उपभोक्ता ब्लूस्टोन के गहने खरीद रहे हैं।

ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल 'ब्लूस्टोन' ब्रांड के तहत डायमंड, गोल्ड, प्लेटिनम और स्टडेड ज्वेलरी की पेशकश करती है। कंपनी अगस्त 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1540.65 करोड़ रुपये का था।

BlueStone का शेयर 6 महीनों में 46 प्रतिशत चढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें