Get App

Budget 2024: क्या आपने भी लगाया है PPF में पैसा? बजट में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Budget 2024: बीते सालों में सरकार ने इनकम टैक्स और सेविंग को लेकर बजट में कई ऐलान किये हैं। इस बार आम नौकरीपेशा और टैक्सपेयर्स बजट से बड़ी उम्मीदें लगाकर बैठा है। 1 फरवरी 2024 का बजट मोदी सरकार का आखिरी बजट होगा क्योंकि उसके बाद साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2023 पर 8:27 PM
Budget 2024: क्या आपने भी लगाया है PPF में पैसा? बजट में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
Union Budget 2023: बीते सालों में सरकार ने इनकम टैक्स और सेविंग को लेकर बजट में कई ऐलान किये हैं।

Budget 2024: बीते सालों में सरकार ने इनकम टैक्स और सेविंग को लेकर बजट में कई ऐलान किये हैं। इस बार आम नौकरीपेशा और टैक्सपेयर्स बजट से बड़ी उम्मीदें लगाकर बैठा है। 1 फरवरी 2024 का बजट मोदी सरकार का आखिरी बजट होगा क्योंकि उसके बाद साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आम जनता खासकर नौकरीपेशा टैक्सपेयर्स के लिए सरकार कई ऐलान कर सकती है। यूनियन बजट 2024 (Union Budget – 2024) में सरकार PPF के निवेश पर राहत दे सकती है।

क्या PPF पर मिलेगी छूट?

सरकार आम लोगों को अंतरिम बजट में कई राहतें दे सकती है। 1 फरवरी 2024 को बजट पेश होने वाला हैं और उसके बाद देश में लोकसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में सैलरी क्लास और मध्यम वर्ग के लिए सरकार ऐलान कर सकती है। मिडिल क्साल को उम्मीद है कि सरकार बजट में पीपीएफ को लेकर कुछ राहत दे सकती है। पीपीएफ को लेकर ये मांगे सरकार से पिछले साल रखी भी रखी गई थी। इस साल भी ये मांग मिडिल क्लास सेविंग बढ़ाने के लिए कर रहा है। मिडिल क्साल पीपीएफ (PPF) की सालाना लिमिट को डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये करने की सिफारिश कर रहा है।

मिडिल क्लास के लिए बेस्ट है पीपीएफ में निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें