Get App

7,50,000 रुपये तक की इनकम पर नहीं देना होगा टैक्स! नए टैक्स रीजीम में बढ़ सकती है लिमिट

Budget 2024: इस साल आम चुनाव है। इसलिए अंतरिम बजट से भी लोगों को काफी उम्मीदे हैं। ऐसे में टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि सरकार नए टैक्स रिजीम को और आकर्षक बनाने के लिए इस स्लैब का दायरा बढ़ा सकती है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि सरकार इस साल पुराने टैक्स रिजीम में तो कोई बदलाव नहीं करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2024 पर 10:51 AM
7,50,000 रुपये तक की इनकम पर नहीं देना होगा टैक्स! नए टैक्स रीजीम में बढ़ सकती है लिमिट
Budget 2024: इस साल आम बजट है।

Budget 2024: इस साल आम चुनाव है। इसलिए अंतरिम बजट से भी लोगों को काफी उम्मीदे हैं। ऐसे में टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि सरकार नए टैक्स रिजीम को और आकर्षक बनाने के लिए इस स्लैब का दायरा बढ़ा सकती है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि सरकार इस साल पुराने टैक्स रिजीम में तो कोई बदलाव नहीं करेगी। जबकि नए टैक्स रिजीम में 7 लाख रुपए के बजाय 7,50,000 रुपए तक की छूट मिल सकती है। इससे पहले 2019 के अंतरिम बजट में भी सरकार ने स्टैंडर्ड डिडक्शन 40,000 रुपए से बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दिया था। इसके साथ ही 5 लाख रुपए तक के इनकम को टैक्स फ्री कर दिया था। जिससे 5 लाख रुपए तक की टैक्सेबल इनकम पर पर पूरी टैक्स बचत हो गई। इसीलिए इस बार भी उम्मीद है कि सरकार आम लोगों को गुड न्यूज दे सकती है।

7,50,000 रुपये पर नहीं देना होगा टैक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अपना छठा बजट पेश करने वाली हैं। एक महिला के तौर पर सीतारमण के नाम सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। सीतारमण ने पहली बार 5 जुलाई 2019 को पहला पूर्ण बजट पेश किया था। सूत्रों के मुताबिक, सरकार महिलाओं के लिए भी अलग टैक्स स्लैब ला सकती है। इससे पहले सरकार ने 2012-13 में महिलाओं का टैक्स स्लैब खत्म कर दिया था। लेकिन उम्मीद है कि नारी शक्ति को सलाम करते हुए चुनाव से पहले पीएम मोदी की सरकार महिलाओं को फिर से अलग टैक्स स्लैब की सुविधा दे सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें