Budget 2024 : अंतरिम बजट से पहले रेलवे स्टॉक्स ने निवेशकों को किया मालामाल, IRFC सबसे ज्यादा उछला

Union Budget 2024 : सरकार इस बात का संकेत दे चुकी है कि रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के बाद अब बारी यात्री सुविधाओं की है। रेलवे यात्री ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए वंदेभारत जैसी ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने की कोशिश की जा रही है। नए रेल ट्रैक बिछाए जा रहे हैं। इसका सीधा असर रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर दिखा है

अपडेटेड Jan 25, 2024 पर 1:50 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2024 : एक महीने में आईआरएफसी के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इसमें 78 फीसदी की तेजी आई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Interim Budget 2024 : अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश होने से पहले रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया है। कई रेलवे स्टॉक्स ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इसकी वजह अंतरिम बजट में रेलवे के लिए ज्यादा आवंटन की उम्मीद है। सरकार इस बात का संकेत दे चुकी है कि रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के बाद अब बारी यात्री सुविधाओं की है। रेलवे यात्री ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए वंदेभारत जैसी ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने की कोशिश की जा रही है। नए रेल ट्रैक बिछाए जा रहे हैं। इसका सीधा असर रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर दिखा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेगी। उम्मीद है कि वह पिछले बजट के मुकाबले इस बार रेलवे को ज्यादा पैसा दे सकती हैं। पिछले साल बजट में रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था।

    बजट 2024 में रेलवे के लिए 3 लाख करोड़ आवंटन की उम्मीद

    CareEdge Ratings ने अंतरिम बजट में रेलवे के लिए करीब 3 करोड़ रुपये के आवंटन का अनुमान जताया है। यह एक साल पहले के मुकाबले आवंटन में 25 फीसदी वृद्धि होगी। इसका बड़ा हिस्सा यात्री सुविधाएं बेहतर बनाने पर खर्च होगा। अभी देश में 41 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। सरकार इनकी संख्या बढ़ाकर 400 तक करना चाहती है। इस साल स्लीपर कोच वाली वंदेभारत ट्रेन की भी शुरुआत हो सकती है। इसका असर Titagarh Rail System, Rail Vikas Nigam (RVNL), Texmaco Rail, IRCTC, IRCON और IRFC जैसी कंपनियों के शेयरों पर दिखा है।


    यह भी पढ़ें : Budget 2024 : वित्त मंत्रालय FY25 में 10.5% नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगा सकता है

    रेलवे स्टॉक्स में 25 जनवरी को उछाल

    IRFC के शेयरों में 25 जनवरी को तेजी देखने को मिली। दोपहर में इस शेयर का भाव करीब 2 फीसदी के उछाल के साथ 173.95 रुपये था। एक महीने में आईआरएफसी के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इसमें 78 फीसदी की तेजी आई है। रेल विकास निगम के शेयर में भी 25 जनवरी को तेजी देखने को मिली। इसका प्राइस 1.15 फीसदी चढ़कर 302 रुपये था। एक महीने में यह स्टॉक 69 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

    यह भी पढ़ें : Budget 2024 Expectations LIVE: रेलवे को मिल सकता है बड़ा तोहफा, यहां मिलेगी बड़ी छूट

    Texmaco एक महीना में 17 फीसदी चढ़ा है

    टीटागढ़ रेल का शेयर 25 जनवरी को दोपहर में 1.53 फीसदी की मजबूती के साथ 1,112 रुपये था। इस शेयर ने एक महीने में 7 फीसदी से ज्यादा मुनाफा दिया है। टैक्समैको का स्टॉक 25 जनवरी को 1.44 फीसदी तेजी के साथ 207 रुपये था। इस स्टॉक में एक महीने में 17 फीसदी की तेजी आई है। IRCTC के शेयरों में 25 जनवरी को हल्की गिरावट दिखी। लेकिन, एक महीने में यह 11 फीसदी चढ़ चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।