Budget 2024 : वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह Interim Budget होगा। इसके बावजूद टैक्सपेयर्स को वित्तमंत्री की तरफ से राहत मिलने की उम्मीद है। उनका मानना है कि वित्तमंत्री टैक्स के नियमों को आसान बनाएंगी। हालांकि, वे यह मानते हैं कि बड़े ऐलान अगले वित्त वर्ष के पूर्ण बजट में हो सकते हैं। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होंगे। इसके बाद जो नई सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी। इसके जुलाई में पेश होने की उम्मीद है। Deloitte की पार्टनर ताप्ती घोष ने अंतरिम बजट से अपनी उम्मीदों के बारे में बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि किन सेक्टर पर इस बजट में वित्तमंत्री का फोकस हो सकता है।
