Budget 2024: निर्मला सीतारमण के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स, दे चुकी हैं 2 घंटों से भी लंबा बजट भाषण

2024 बजट को पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने जनता के लिए कुछ खास अपडेट दी। केंद्रीय वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट का भाषण बीते कुछ सालों के मुकाबले छोटा रखा। जहां 2019 और 2020 में उनके भाषणों की समय सीमा 2 घंटों से ज्यादा रही वहीं इस बार एक घंटे के भीतर ही उन्होंने अपना संबोधन समाप्त किया।

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 12:35 PM
निर्मला सीतारमण ने पेश किया एक घंटे लंबा बजट भाषण

नवंबर 1947 को पहली बार भारत ने अपना आजाद बजट (Budget History) पेश किया था। इस बजट को तत्तकालीन केंद्रीय वित्त मंत्री शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था। उसके बाद से हर साल बजट पेश करने की परंपरा का आगमन हुआ। उनके नक्शे कदम पर चलते हुए कई वित्त मंत्रियों (Finance Minister) ने भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के मद्देनजर बजट पेश किया। ऐसे में बजट को पेश करने के दौरान दिया गया भाषण काफी अहम हो जाता है। वैसे तो बजट भाषण की कोई तय समयसीमा नहीं है लेकिन कई बार वित्त मंत्रियों ने लंबे और छोटे भाषणों का एक अलग रिकॉर्ड बनाया है। इतिहास में कुछ बेहद ही लंबे तो कुछ बेहद ही छोटे बजट भाषण हुए हैं, इनमें से कई रिकॉर्ड तो वर्तमान (Nirmala Sitharaman) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर है।

2024 के अंतरिम बजट में निर्मला सीतारमण का भाषण (Nirmala Sitharaman Budget Speech 2024)-

-2024 अंतरिम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम नागरिकों को 7 लाख के बजट पर छूट दी। अपने बजट भाषण को नारी शक्ति को समर्पित करते हुए महिलाओं के आवास और वैक्सीनेशन से जुड़े ऐलान भी किए गए। वित्त मंत्री का भाषण इस बार 1 घंटे लंबा रहा। हालांकि इससे पहले वो 2 और उससे ज्यादा अवधि के लंबे भाषण दे चुकी हैं।

-  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 2020 में लगभग 2 घंटे और 40 मिनट लंबा भाषण दिया। उनके द्वारा दिया गया ये केंद्रीय बजट पर सबसे लंबा भाषण था।

-वर्ष 2019 में देश में पहली बार एक महिला वित्त मंत्री बजट को प्रेजेंट कर रही थीं उस साल निर्मला सीतारमण ने दो घंटे 17 मिनट लंबा बजट भाषण पेश किया था।

-  वहीं निर्मला सीतारमण ने अपने लंबे भाषणों की बदौलत पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री जसवंत सिंह का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। जसवंत सिंह ने 2003 में दो घंटे 13 मिनट लंबा भाषण दिया था।


- अरुण जेटली ने 2014 के केंद्रीय बजट को पेश करते हुए दो घंटे 10 मिनट लंबा भाषण दिया था।

सबसे लंबे भाषण शब्दों की गिनती के हिसाब से-

मनमोहन सिंह (1991) - 18,650 शब्द

अरुण जेटली (2018) - 18,604 शब्द

सबसे छोटा बजट भाषण

हिरूभाई एम. पटेल ने 1977 में अंतरिम बजट भाषण पेश किया था। उनका ये भाषण इतिहास का सबसे छोटा बजट भाषण है। ये भाषण महज 800 शब्दों का था। आज भी उनके नाम सबसे छोटे भाषण का रिकॉर्ड है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।