Get App

Budget 2024 : टैक्स के नियमों को आसान बनाने से टैक्स कलेक्शन बढ़ाने में मिलेगी मदद

Budget 2024 : एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ सालों में सरकार ने टैक्स के मामले में कई रिफॉर्म किए हैं। इसके बावजूद लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस से जुड़े टैक्स के नियमों में कई खामियां हैं। सरकार इन कमियों को दूर करने के उपाय कर सकती है। अभी लॉन्ग टर्म कैपसिटल गेंस टैक्स के मामले में अलग-अलग एसेट के लिए अलग-अलग नियम हैं। इससे टैक्सपेयर्स उलझन में रहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2023 पर 5:14 PM
Budget 2024 : टैक्स के नियमों को आसान बनाने से टैक्स कलेक्शन बढ़ाने में मिलेगी मदद
Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह सीतारमण का छठा यूनियन बजट होगा।

Budget 2024 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदा सरकार का अंतिम बजट 1 फरवरी, 2024 को पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। इसमें सरकार अगले वित्त वर्ष के शुरुआती कुछ महीनों के अपने खर्च के प्रस्ताव पर संसद की मंजूरी हासिल करेगी। इसे वोट ऑन अकाउंट कहा जाता है। सरकार  Union Budget 2024 में बड़े ऐलान नहीं करेंगी। ऐसा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है। लेकिन सरकार टैक्स की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कदम उठा सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जीएसटी की व्यवस्था लागू हुए छह साल से ज्यादा समय बीत चुका है। लेकिन, अब भी इसमें कई खामियां हैं। उन खामियों को दूर करना जरूरी है। इससे कंप्लायंस बढ़ेगा, जिससे जीएसटी कलेक्शन में भी इजाफा होगा।

लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस के नियमों को आसान बनाने की जरूरत

एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ सालों में सरकार ने टैक्स के मामले में कई रिफॉर्म किए हैं। इसके बावजूद लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस से जुड़े टैक्स के नियमों में कई खामियां हैं। सरकार इन कमियों को दूर करने के उपाय कर सकती है। अभी लॉन्ग टर्म कैपसिटल गेंस टैक्स के मामले में अलग-अलग एसेट के लिए अलग-अलग नियम हैं। इससे टैक्सपेयर्स उलझन में रहते हैं। नियमों को आसान बनाने से टैक्सपेयर्स को फायदा होगा। इससे कंप्लायंस भी बढ़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें