Budget 2024: सरकार का कुल खर्च 44.90 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान

Budget 2024: इस बार बजट में सरकार का कुल खर्च 44.90 लाख करोड़ रुपये रहेगा। पिछले साल के बजट में यह 45 लाख करोड़ रुपये था। वित्त मंत्री ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें यह जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इंडियन इकोनॉमी में पिछले 10 साल में बड़ा बदलाव दिखा है

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 12:16 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2024: ग्रामीण विकास के लिए बजट में सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

Budget 2024: इस बार बजट में सरकार का कुल खर्च 44.90 लाख करोड़ रुपये रहेगा। पिछले साल के बजट में यह 45 लाख करोड़ रुपये था। वित्त मंत्री ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें यह जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इंडियन इकोनॉमी में पिछले 10 साल में बड़ा बदलाव दिखा है।

उन्होंने कहा कि देश के लोग भविष्य को उम्मीद की नजरों से देख रहे हैं। हमारी सरकार के दूसरे कार्यकाल का विजन सबका साथ सबका विश्वास रहा है। युवा आबादी वाले इस देश की अपनी उम्मीद हैं। ग्रामीण विकास के लिए सरकार ने कई कदम उठाएं है। सरकार का फोकस समावेशी विकास पर रहा है। देश में फूड को लेकर चिंता कम हुई है।

Interim Budget 2024 Live Updates, Budget 2024 Income Tax Live Updates


किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश

सीतारमण ने कहा कि सरकार करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रही है। हाउसिंग, पावर और पानी हर घर पहुंचाने की कोशिश की गई है। हमारा लक्ष्य 2027 तक देश को विकसित बनाना है। सरकार ने एमएसपी बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश की है। सरकार का फोकस लगातार गरीब, महिला और युवा सशक्तिकरण पर रहा है। बजट के ऐलानों के मुताबिक, अगले वित्त वर्ष के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर जीडीपी का 3.5 फीसदी होगा। पूंजीगत खर्च के लिए 11.1 लाख करोड़ का टारगेट तय किया गया। हाउसिंग प्लान के तहत 5 साल में 2 करोड़ घर बनेंगे। अगले 10 साल में 149 एयरपोर्ट को उन्नत बनाने की योजना। एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इंडिया ने मुश्किल वक्त में जी20 का नेतृत्व किया। कोविड की महामारी के बाद नया वर्ल्ड ऑर्डर बना है। रिटेल महंगाई को तय लक्ष्य के अंदर बनाए रखने में मदद मिली है। सरकार को टैक्स रिफॉर्म्स के फायदे दिखे हैं। ग्लोबल इकोनॉमी महंगाई और कम ग्रोथ जैसी मुश्किलों से जूझ रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।