Get App

Budget 2024 : बजट से पहले क्यों मनाई जाती है हलवा सेरेमनी, क्या है इस परंपरा की खासियत

Budget 2024 : देश में कुछ भी बड़ा काम करने से पहले मुंह मीठा करने का रिवाज रहा है। इसी को देखते हुए देश में हलवा सेरेमनी की शुरुआती हुई। इसे नॉर्थ ब्लॉक में अन्य मंत्रालयों के सभी सहयोगियों और अधिकारियों को परोसा गया। समारोह के बाद आमतौर पर बजट डॉक्यूमेंट को प्रिंट कराया जाता है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 07, 2024 पर 6:38 PM
Budget 2024 : बजट से पहले क्यों मनाई जाती है हलवा सेरेमनी, क्या है इस परंपरा की खासियत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करने वाली हैं।

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करने वाली हैं। हर साल केंद्रीय बजट से पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। हालांकि, कोरोना के समय इसे टाल दिया गया था। परंपरा के तहत इस साल भी बजट से पहले हलवा सेरेमनी होने की उम्मीद है। बता दें कि बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 6ठा और मोदी सरकार का, पहले और दूसरे कार्यकाल को मिलाकर 12वां बजट होगा।

क्या है हलवा सेरेमनी के मायने

देश में कुछ भी बड़ा काम करने से पहले मुंह मीठा करने का रिवाज रहा है। इसी को देखते हुए देश में हलवा सेरेमनी की शुरुआती हुई। इसे नॉर्थ ब्लॉक में अन्य मंत्रालयों के सभी सहयोगियों और अधिकारियों को परोसा गया। समारोह के बाद आमतौर पर बजट डॉक्यूमेंट को प्रिंट कराया जाता है।

साल 2021 में बदलाव तब हुआ जब कोविड-19 महामारी बजट के कारण बजट पेपरलेस हो गया। हलवा सेरेमनी के बाद बजट तैयार करने में शामिल सभी वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को बजट पेश होने तक नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में जाना होता है। नीति आयोग और अन्य संबंधित मंत्रालयों के परामर्श से तैयार किए गए अगले वित्तीय वर्ष के बजट में कोई लीकेज न हो, यह देखने के लिए ऐसा किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें