Get App

Ixigo Share Price: गिरते बाजार में शेयर 15% तक भागा, कंपनी के मुनाफे में लौटने से निवेशक गदगद

Ixigo Share Price: ऑपरेशंस से रेवेन्यू 13 प्रतिशत बढ़कर 320.96 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 284.23 करोड़ रुपये था। ग्रॉस ट्रांजेक्शन वैल्यू सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5,304 करोड़ रुपये रही

Ritika Singhअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 12:43 PM
Ixigo Share Price: गिरते बाजार में शेयर 15% तक भागा, कंपनी के मुनाफे में लौटने से निवेशक गदगद
Ixigo का कहना है कि GTV के लिहाज से होटल बिजनेस उसका सबसे तेजी से बढ़ने वाला बिजनेस सेगमेंट बन गया है।

ट्रैवल एग्रीगेटर इक्सिगो की पेरेंट कंपनी Le Travenues Technology के शेयरों में 19 अक्टूबर को दिन में 15 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 165.95 रुपये के हाई तक गया। कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहने के बाद शेयर में जमकर खरीद हो रही है। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के दौरान कंपनी ने 63.42 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट देखा है। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी 3.46 करोड़ रुपये के घाटे में थी।

ऑपरेशंस से रेवेन्यू 13 प्रतिशत बढ़कर 320.96 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 284.23 करोड़ रुपये था। कुल खर्च भी बढ़कर 309.51 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 291.89 करोड़ रुपये के थे। ग्रॉस ट्रांजेक्शन वैल्यू सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5,304 करोड़ रुपये रही।

कंपनी का कहना है कि ग्रॉस ट्रांजेक्शन वैल्यू (GTV) के लिहाज से होटल बिजनेस उसका सबसे तेजी से बढ़ने वाला बिजनेस सेगमेंट बन गया है। यह सालाना आधार पर 159 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 111.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह पहली बार है जब ixigo ने होटल कारोबार को एक अलग बिजनेस सेगमेंट के तौर पर पेश किया है।

जून 2024 में लिस्ट हुई थी Le Travenues Technology

सब समाचार

+ और भी पढ़ें