Get App

हैदराबाद में लग्जरी विला खरीदने से पहले नेता के बारे में पूछ रहे खरीदार, रियल एस्टेट एजेंट ने बताई वजह

लग्जरी घर खरीदते समय लोग आमतौर पर कीमत, लोकेशन और सुविधाएं देखते हैं, लेकिन हैदराबाद में कुछ खरीदारों की चिंता अलग है। वे करोड़ों का विला खरीदने से पहले पूछ रहे हैं कि आसपास कोई बड़ा नेता तो नहीं रहता। रियल एस्टेट कारोबारी की पोस्ट ने इस दिलचस्प ट्रेंड पर चर्चा छेड़ दी है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 12:38 PM
हैदराबाद में लग्जरी विला खरीदने से पहले नेता के बारे में पूछ रहे खरीदार, रियल एस्टेट एजेंट ने बताई वजह
रेड्डी ने बताया कि उन्हें पहले भी ऐसा अनुभव सुनने को मिला था। (representative image)

आलीशान घर, शानदार लोकेशन, स्विमिंग पूल और प्राइवेट गार्डन लग्जरी घर खरीदते समय लोग आमतौर पर इन्हीं सुविधाओं पर ध्यान देते हैं। लेकिन हैदराबाद में कुछ लग्जरी होमबायर्स की प्राथमिकताएं अब कुछ अलग नजर आ रही हैं। वे घर पसंद करने से पहले यह भी जानना चाहते हैं कि आसपास किसी बड़े नेता का घर तो नहीं है। वजह घर की कीमत या सुविधाएं नहीं, बल्कि शांति, निजता और रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली संभावित परेशानियां हैं। हैदराबाद के एक रियल एस्टेट कारोबारी की सोशल मीडिया पोस्ट ने इस दिलचस्प ट्रेंड को चर्चा में ला दिया है।

विला खरीदने पहुंचे ग्राहक ने सबसे पहले पूछा ये सवाल

हैदराबाद के रियल एस्टेट कारोबारी सतीश रेड्डी ने 19 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक प्रीमियम विला प्रोजेक्ट में ग्राहक के साथ जाने पर उन्हें एक दिलचस्प सवाल सुनने को मिला। रेड्डी के मुताबिक, ग्राहक ने सेल्स हेड से सबसे पहले पूछा, “ई विलास लो पेद्दा पॉलिटिशियंस एवरु तीस्कोलेदु कदा?” यानी इन विला में किसी बड़े नेता ने तो घर नहीं खरीदा है?

लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदने के दौरान इस तरह का सवाल आमतौर पर सुनने को नहीं मिलता। लेकिन रेड्डी के मुताबिक, यह कोई पहला मौका नहीं था, जब किसी ग्राहक ने आसपास रहने वाले लोगों और उनके प्रभाव के बारे में ऐसी चिंता जताई हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें