Get App

Budget Bonanza Picks : अब से बजट तक मालामाल कर सकते हैं ये शेयर, इनसे हरगिज न चूके नजर

Budget Bonanza Picks : अमित सेठ का कहना है कि बजट के नजरिए से उन्हें अल्ट्ऱाटेक के शेयर अच्छे लग रहे हैं। इस बजट में सरकार का फोकस इंफ्रा डेवलपमेंट पर बना रहेगा। फिलहाल ये स्टॉक एनएसई पर 138.30 रुपए यानी 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 11740.60 रुपए पर दिख है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2024 पर 12:14 PM
Budget Bonanza Picks : अब से बजट तक मालामाल कर सकते हैं ये शेयर, इनसे हरगिज न चूके नजर
मयूरेश जोशी ने बजट के नजरिए से eMudhra में निवेश करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में बजट से पहले और उसके बाद भी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है

Budget Picks : बजट का बिगुल बज गया है। 23 जुलाई को बजट का एलान हो जाएगा। अब बजट आने में कुछ ही कारोबारी सत्र बचे हैं। ऐसे में CNBC- आवाज़ ने भी बजट का शंखनाद कर दिया। CNBC-आवाज़ लेकर आया है बजट बोनांजा पिक्स। इसमें एक्सपर्ट्स की पसंदीदा कुछ ऐसी थीम और शेयर बताए जाएंगे जो बजट तक या उसके बाद आपके मोटा मुनाफा करा सकते हैं। इस चर्चा में भाग लेने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और मार्केटस्मिथइंडिया के इक्विटी रिसर्च हेड मयूरेश जोशी ।

अमित सेठ की बजट पिक

अमित सेठ का कहना है कि बजट के नजरिए से उन्हें Ultratech के शेयर अच्छे लग रहे हैं। इस बजट में सरकार का फोकस इंफ्रा डेवलपमेंट पर बना रहेगा। इससे सीमेंट शेयरों का फायदा होगा। अमित सेठ की राय है कि Ultratech में 11200 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 12400 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए। इस स्टॉक में बजट तक और उसके बाद भी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

फिलहाल ये स्टॉक एनएसई पर 138.30 रुपए यानी 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 11740.60 रुपए पर दिख है। आज का अब तक का इस स्टॉक का दिन का हाई 11836.65 रुपए और दिन का लो 11661.90 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 12078.00 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 128,452 शेयर के आसपास और मार्केट कैप 338,815 रुपए पर दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें